Homeराज्यउत्तर प्रदेशऊर्जा मंत्री के खिलाफ उग्र हुए वैश्य समाज के लोग किया प्रदर्शन

ऊर्जा मंत्री के खिलाफ उग्र हुए वैश्य समाज के लोग किया प्रदर्शन

Published on

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के खिलाफ वैश्य समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। शिकारपुर तहसील परिसर में भारी संख्या में जुटे समाज के लोगों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। मंत्री एके शर्मा के विवादित बयान से आहत वैश्य समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि मंत्री ने सार्वजनिक मंच से वैश्य समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि मंत्री ने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो समाज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल देगा और आगामी चुनावों में पार्टी का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। शिकारपुर तहसील परिसर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान समाज के नेताओं ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मंत्री के बयान की निंदा करते हुए तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की गई है।

👁 7.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this