Homeराज्यउत्तर प्रदेशDM बाढ़ नियत्रण को लेकर की समीक्षा मातहतों को सख्त निर्देश विभाग...

DM बाढ़ नियत्रण को लेकर की समीक्षा मातहतों को सख्त निर्देश विभाग वार सौपी जिम्मेदारी

Published on

फतेहपुर जिले में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी तथा बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों व कुशल प्रबंधन हेतु चरणबद्ध रूप से बाढ़ के पूर्व, बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के पश्चात शासन द्वारा तय किए गए बिन्दुओं पर किए जाने वाले कार्यों/गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां/प्रबंधन तत्काल करा लिए जाय, ताकि बाढ़ के समय मानव हानि व पशु हानि किसी भी दशा में न होने पाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना को तहसीलवार समेकित रूप से कर लिया जाय, ताकि बाढ़ के समय कोई समस्या न आने पाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय यदि फसलें बाढ़ से प्रभावित होती है ,का तत्काल सर्वे कराकर नियमानुसार कार्यवाही कर सम्बंधित को सहायता राशि उपलब्ध कराए।  बाढ़ से संभावित ग्रामों में बाढ़ चौपाल का आयोजन करा लिया जाय व बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के समय, बाढ़ के पश्चात क्या–क्या करना है सम्यक विषय पर नागरिकों को जागरूक किया जाय। बाढ़ के समय राहत केन्द्रों में जो भी सामग्री का प्रयोग किया जाय वह गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में बाढ़ आने की संभावना है वह बच्चे किस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे की सूची बना ले, साथ ही राहत केन्द्रों पर भी शिक्षकों की तैनाती कर दे ताकि शिक्षण का कार्य उस समय भी प्रभावित न हो एवं जो विद्यालय के भवन जर्जर घोषित है, का बोर्ड लगाए और जर्जर भवनों में पठन–पाठन का कार्य न कराया जाय, संबंधित रिपोर्ट प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से ले लिया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय व बाढ़ के पश्चात दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं कर ले। उन्होंने अधिशाषी अभियंता निचली गंगा नहर को निर्देशित किया कि जनपद में गंगा, यमुना नदी के जल स्तर की निगरानी बनाए रखे और प्रतिदिन की रिपोर्ट से अवगत कराए।

👁 12.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...