Homeराज्यउत्तर प्रदेशजलभराव की समस्या पर विधायक का अनोखा विरोध, सड़क पर पानी में...

जलभराव की समस्या पर विधायक का अनोखा विरोध, सड़क पर पानी में बैठ जताया आक्रोश।

Published on

यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को एक अनोखा विरोध देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के विधायक मुकेश वर्मा खुद जलमग्न सड़क पर बैठ गए। विधायक को पानी में अल्टी पलटी मारते देख राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए। विधायक मुकेश वर्मा ने बताया कि शिकोहाबाद नगर पालिका को बार-बार शिकायत करने के बावजूद जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। इसका खामियाजा दुकानदारों, वकीलों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि जब जनता तकलीफ में हो और अधिकारी चुप्पी साधे हों, तो जनप्रतिनिधियों को मजबूरन ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं। यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक समस्या का समाधान नहीं किया जाता।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विधायक के सड़क पर बैठकर विरोध करने की खबर फैलते ही नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह विरोध जहां एक ओर आमजन की पीड़ा को सामने लाया, वहीं नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गया।

👁 17.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this