Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्तार का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से लिया...

मुख्तार का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से लिया हिरासत में उमर अंसारी पर धोखाधड़ी करने का आरोप।गैंगस्टर एक्ट में जब्त सम्पत्ति को अवमुक्त करने की अर्जी से जुड़ा मामला

Published on

आईएस-191 गैंग के सरगना रहे मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाज़ीपुर पुलिस ने लखनऊ से 3 अगस्त की रात को गिरफ्तार किया है। उमर पर पिता के नाम की पूर्व में कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए न्यायालय में दाखिल याचिका में अपनी मां आफ्शा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। इस मामले में मुहम्मदाबाद थाने में उमर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में मुख्तार अंसारी के नाम की संपत्ति को कुर्क किया गया था। इस संपत्ति को छुड़ाने के लिए मुख्तार के छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर न्यायालय में अर्जी दाखिल की। इसमें सोची समझी साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया। साथ ही उमर ने अपनी मां 50 हजार की इनामी आफ्शा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर भी किया। मामला संज्ञान में आने के बाद उसके खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसी मामले में पुलिस उमर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। बता दें कि आफ्शा अंसारी पर गाजीपुर समेत कई जिले में मुकदमें दर्ज है। गाजीपुर पुलिस ने आफ्शा के खिलाफ 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। उसके खिलाफ ईडी ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।

👁 12.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this