भारतीय परिधान को विदेश में खूब सराहा जा रहा है भारतीय परंपरा के अनुसार साड़ी पहनने वाली महिलाओं को देखकर विदेशी महिलाएं भी खूब प्रभावित हो रही है भारत में इटली की महिलाओं ने पहले साड़ी पहनी फिर जब उन्हें साड़ी पहनने का सलीका समझ में नहीं आया तो एक महिला आरक्षी ने उनकी मदद की जिससे वह बेहद खुश नजर आई। मामला यूपी के आगरा में ताजमहल देखने आईं इटली की महिला पर्यटकों में भारतीय संस्कृति और खासकर साड़ी के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंची इन महिलाओं में कई ने पारंपरिक भारतीय साड़ियां पहनी हुई थीं। हालांकि, साड़ी पहनने का सही तरीका न आने की वजह से कुछ महिलाओं की साड़ियां खुल गईं, जिससे वे काफी असहज महसूस कर रही थीं। और परेशान होने लगी तभी
विदेशी महिलाओं को परेशान देखकर ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आईं। क्विक रिस्पांस टीम में तैनात लक्ष्मी देवी ने न सिर्फ उन्हें सही ढंग से साड़ी पहनने में मदद की, बल्कि उन्हें भारतीय परिधान की खूबसूरती से भी रूबरू कराया।
आगरा पुलिस की इस दरियादिली से इटली की महिलाएं बहुत खुश हुई इस सहयोग के दृश्य को कई पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और आगरा पुलिस की प्रशंसा की।
Trending Now
भारतीय परिधान का विदेशी महिलाओं में क्रेज, ताज सुरक्षा की महिला आरक्षी बनी मददगार लोग देख कर रह गए दंग

9.8K views