जालौन से है जहाँ उरई जिला पुरुष अस्पताल में बनी इमरजेंसी से एक चौंकाने वाली और हृदय विदारक खबर सामने आई है। इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में रखे गए डस्टबिन से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। यह घटना न केवल अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति की भावना में सराबोर था वहीं दूसरी ओर जिले के सबसे बड़े पुरुष अस्पताल में हुई यह घटना मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देती है। सवाल यह उठता है कि आखिर एक मासूम नवजात का शव इमरजेंसी वार्ड के डस्टबिन तक कैसे पहुंचा? जब उसे वहां फेंका गया तो अस्पताल परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्ड कहां थे । अस्पताल प्रशासन की लापरवाही इस घटना से साफ झलकती है। हालांकि विडियो 14 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है।
Trending Now
इमरजेंसी वार्ड के डस्टबिन में मिला नवजात का शव







