उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस चौकी के ठीक सामने एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां शराबी युवक की गिरफ्तारी के बाद उसकी बहन ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। महिला के हाई वोल्टेज ड्रामा से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
सड़क पर महिला का ड्रामा देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।शपथ समाचार वायरल वीडियो की पुस्टि नही करता दरअसल, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर चौराहा स्थित ब्रह्मनगर चौकी का है। सीओ सदर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब 6 बजे चौकी ब्रह्मनगर के सामने एक शराबी युवक महिला से गाली-गलौज कर रहा था। मौके पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल नृत्य गोपाल ने रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना।शराबी युवक की पहचान अनिल कुमार शुक्ला निवासी प्रेमानंद आश्रम, ब्रह्मनगर के रूप में हुई। जब पुलिस उसे थाने ले जा रही थी तभी उसकी बहन, जो पंकज की पत्नी और खानपुर चौराहा निवासी है, बीच में आ गई और कांस्टेबल से अभद्रता करने लगी।
महिला के हंगामे से पुलिस और आम जनता हैरान रह गई।
फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Now
पुलिस चौकी के ठीक सामने महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा हैरान हो गई पुलिस
👁 16.6K views







