फतेहपुर – गुरूवार को जिला मुख्यालय के नहर कालोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन ( महात्मा टिकैत ) ग्रुप द्वारा प्रथम किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से पहुंचे किसानों ने प्रतिभाग किया समारोह का आयोजन फतेहपुर जनपद के किसान नेताओ ने धूमधाम से किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान शमिल हुए इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया समारोह में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने जिले की कर्मठ समाजसेविका तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल को महिलाओं के साथ साथ किसान हितों की आवाज बुलन्द करने के लिए सम्मानित किया गया जिससे महिलाओं में भी खासा उत्साह रहा कार्यक्रम में किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा एकता का संदेश दिया गया अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि एकजुटता से बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल किया जा सकता है अन्याय के विरूद्ध जीत हासिल की जा सकती है | सम्मान हेतु उन्होंने सभी आयोजक मंडल किसान भाइयों व बहनों का आभार व्यक्त किया | इस दौरान किसान नेताओं ने वर्तमान में आ रहीं किसानों को समस्याएं जैसे खाद के लिए लाइनों में किसानों को लगना पड़ रहा है नहरों में पानी तथा बिजली का ना मिल पाना आदि समस्याओं को उजागर किया गया | राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान का किसान नेताओं ने फूलमाला से स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान हितों के लिए संगठन हर पल तत्पत है और किसान समस्याओं से निजात के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष किया जाएगा कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ग्रुप के जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, प्रदेश पदाधिकारी रामदत्त मिश्रा, विपिन तिवारी,राष्ट्रीय सचिव ज्ञान सिंह गौर, सुमन, संगीता,उत्तरा सिंह, वंदना सहित बडी संख्या में किसान रहे ।
Trending Now
भारतीय किसान यूनियन ( महात्मा टिकैत ग्रुप ) द्वारा किसान सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,किसान हितों की आवाज बुलन्द करने के लिए गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल को भी किया गया सम्मानित






