Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरD M ने अफसरों की क्लास राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश,लम्बित...

D M ने अफसरों की क्लास राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश,लम्बित वादों का किया जाए निस्तारण

Published on

फतेहपुर- राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों/आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने राजस्व वादों(धारा 80, 24, 116, अंश निर्धारण आदि) एवं राजस्व कार्यों की तहसीलवार विस्तृत समीक्षा कर उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से कराए, साथ ही पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाय। उपजिलाधिकारियों से कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की जाय, के लिए अपने–अपने तहसील में बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वसूली की जाय, साथ ही अपने–अपने तहसीलों में कार्यरत अमीनो को निर्देशित करे कि वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी व इसकी निगरानी स्वयं बनाए रखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराए, साथ ही जो आवेदन स्वीकृत हो गए उनका सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि यमुना नदी और गंगा नदी में बाढ़ से प्रभावित कृषकों की क्षतिपूर्ति का जो आंकलन प्राप्त हुआ है, जिसमें पोर्टल में जो सस्पेक्टेड डेटा प्रदर्शित हो रहा है, का पुनः सत्यापन कराते हुए क्षतिपूर्ति पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से कराया जाय। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि संतुष्टि फीडबैक बढ़ाया जाए। साथ ही अपने अपने तहसील के राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक को निर्देशित करे कि समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराए अन्यथा उनकी जवाबदेही तय की जाय। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार समस्त उप जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

👁 10.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के हरनावा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता...

गांधी पार्क से योग सप्ताह का शुभारंभ, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया उद्घाटन

फतेहपुर,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार सुबह गांधी...

विश्व रक्तदाता दिवस पर महादान: 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

फतेहपुर,विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' एवं 'मानस...

More like this

असोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के हरनावा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता...

गांधी पार्क से योग सप्ताह का शुभारंभ, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया उद्घाटन

फतेहपुर,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार सुबह गांधी...