HomeUncategorizedचालक फरार, स्कूल खामोश… प्रशासन ने मान्यता छीनीमासूमों की चीखें और प्रशासन...

चालक फरार, स्कूल खामोश… प्रशासन ने मान्यता छीनीमासूमों की चीखें और प्रशासन की सख्ती: फतेहपुर में स्कूल वैन हादसे के बाद रद्द हुई मान्यता

Published on

आदर्श तिवारी

फतेहपुर। सोमवार की सुबह जब अभिभावक निश्चिंत होकर अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे थे, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कुछ ही देर बाद किलकारियों की जगह चीखें सुनाई देंगी। ग्राम हसनपुर से बिलंदा की ओर जा रही रेडिएंट वे पब्लिक स्कूल की वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

वैन में 15 बच्चे सवार थे। हादसे में अभय सिंह, कमल, कार्तिक और कृषिक नाम के मासूम घायल हो गए। परिजन घबराकर उन्हें निजी अस्पताल  लोधीगंज ले गए। डॉक्टरों ने राहत दी कि चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन माता-पिता का दिल दहला हुआ है।

“चालक नशे में था” – ग्रामीण

गाँव वालों का कहना है कि हादसे के वक्त वैन चालक नशे में था और टक्कर लगने के बाद मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीण पूछते हैं – “क्या हमारी संतानों की जान इतनी सस्ती है कि कोई भी बिना जांच-पड़ताल के वैन चलाए?”

FIR तक दर्ज नहीं हुई

सबसे हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने न तो पुलिस में FIR कराई और न ही चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की। इस चुप्पी ने अभिभावकों और ग्रामीणों की नाराज़गी और बढ़ा दी।

डीएम की बैठक और बड़ा फैसला

हादसे की खबर मिलने के बाद जिला अधिकारी ने अफसरों संग बैठक बुलाई। बैठक में डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नतीजा यह हुआ कि रेडिएंट वे पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई।
डीएम ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और FIR न दर्ज कराना स्कूल प्रशासन की गंभीर चूक मानी जाएगी।

> इस कार्रवाई में तेज़ी आने का असर शपथ समाचार में प्रकाशित खबर के व्यापक कवरेज का भी माना जा रहा है। खबर में उठाए गए सवाल और अभिभावकों की आवाज़ ने प्रशासन को तुरंत कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

अभिभावकों की चिंता

घटना के बाद अभिभावकों की रातों की नींद उड़ गई है। एक अभिभावक ने आक्रोश जताते हुए कहा – “हम बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं, लेकिन लौटते वक्त हमें डर सताता है कि कहीं वो सुरक्षित वापस आएंगे भी या नहीं।”

👁 61.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this