Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजीएसटी सरलीकरण पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान - उद्योग व्यापार मंडल जगह...

जीएसटी सरलीकरण पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान – उद्योग व्यापार मंडल जगह जगह लगाएगा पोस्टर

Published on

फतेहपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उप्र उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला संरक्षक वेदप्रकाश गुप्ता, जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह, पूर्व जिला महामंत्री हिदायतुल्लाह उर्फ सईद खां, युवा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्र, युवा महामंत्री आशीष मौर्य, युवा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल खागा से सुनील अग्रहरि, बच्चा तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि 25 वर्ष पूर्व संगठन के संस्थापक श्याम विहारी मिश्र ने स्थानीय व्यापार स्थानीय पर्यटन का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसी सपने को साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में सरलीकरण कर व्यापारियों और आम जनता को बड़ी राहत दी है। संगठन ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला नेतृत्व ने निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में जिले के प्रत्येक नगर व बाजारों में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत व्यापारियों और आम लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे तथा गोष्ठियां की जाएंगी। अभियान का मुख्य संदेश होगा राष्ट्रहित में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी कंपनियों व वस्तुओं का बहिष्कार करो। इसी क्रम में कल राधानगर देवीगंज में संगठन के पदाधिकारी व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों के बीच स्टिकर लगाकर जीएसटी सरलीकरण के लाभों की जानकारी देंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

👁 6.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this