Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजीएसटी घटने से खरीदारों को मिला लाभ: कमलावती - योगी सरकार ने...

जीएसटी घटने से खरीदारों को मिला लाभ: कमलावती – योगी सरकार ने अपराधियों का किया सफाया

Published on

फतेहपुर। केंद्र सरकार के सभी वस्तुओं में जीएसटी दरों में कमी करने से महाबचत हुई है। जिससे अर्थव्यवस्था में तेज़ी आयी व लोगों के पैसे बचने से उन्हें लाभ हुआ है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद गुंडे माफ़ियाओ का सफाया हुआ है। अपराधियों पर बुलडोज़र की कार्रवाई की गयी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के मध्यम से बेरोजगारों व किसानों को लाभ मिला है। उक्त बातें जनपद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आयी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एव दर्जा राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने कही। शहर के वीआईपी रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में जनपद आयी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में छूट दिए जाने को महाबचत उत्सव बताया। कहा कि जीएसटी दरें घटने से वाहन उद्योग को अधिक लाभ मिला है जिससे नए वाहन खरीदने वालों की महाबचत हुई है। इसके अलावा उन्होंने खाद पदार्थाे, दुग्ध उत्पादों एवं अन्य वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने के फायदे गिनाए। पत्रकारों के एक सवाल पर बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना से किसान एव बेरोजगारों को लाभ मिला है। लोगों को रोजगार के नये अवसर मिले है। योजना का लाभ गिनाने जा रहे विधायको को जनता हाथों हाथ ले रही है। सरकार की जमकर सराहना की जा रही है। कहा कि नियम कानून सबके लिए बराबर योगी राज में कानून से खिलवाड़ करने वालो पर बुलडोज़र की कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया गया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा पर वोट चोरी करके सरकार बनाने के आरोप पर कहा कि राहुल गांधी को अभी स्कूल में और पढ़ाई करनी चाहिये। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, अपर्णा गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, राम प्रताप गौतम, अमित शिवहरे, सीमू सिंह, अतुल त्रिवेदी आदि रहे।

👁 4.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this