Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररेडक्रास चेयरमैन ने पुनः चलाया डेंगू बचाव महाभियान - 360 बच्चों को...

रेडक्रास चेयरमैन ने पुनः चलाया डेंगू बचाव महाभियान – 360 बच्चों को खिलाई दवा, स्वच्छता पर दिया संदेश|

Published on

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने डेंगू बचाव महाभियान पुनः बड़नपुर में चलाया। डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय बक्सपुर के 50, प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम के 85, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 97, स्टैण्डर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के 128 कुल 360 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया गया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। पीने के पानी को उबालकर पियें, कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या राधिका मिश्रा, अमरदीप, शशी देवी, ऊषा तिवारी सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव व संयोजक होम्योपैथी केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

👁 3.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this