Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगणितीय सोच को मिलेगी नई उड़ान - अक्टूबर में होगा जिला स्तरीय...

गणितीय सोच को मिलेगी नई उड़ान – अक्टूबर में होगा जिला स्तरीय ओलंपियाड

Published on

फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी ब्लॉकों में उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के 6 से 8 स्तर तक के बच्चों की गणित ओलंपियाड परीक्षा शुक्रवार को कराई गई। जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता के नोडल प्रवक्ता अतुल कुमार एवं संजीव सिंह, भारती सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तर और ब्लॉक स्तर पर गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। प्रत्येक विद्यालय स्तर पर चयनित दो बच्चों ने ब्लॉक स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग किया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में टॉप 10 छात्रों का चयन किया जाएगा जो जनपद स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर की परीक्षा में टॉप पांच बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में 30 सवाल थे, जिसमें बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ सवाल थे। सवाल कक्षा पांच से सात के स्तर के थे। विद्यालय स्तर पर यह प्रश्नपत्र ब्लैक बोर्ड पर लिखा गया था, जबकि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में बच्चों को प्रश्नपत्र लिखित रूप में दिए गए। ब्लॉक स्तरीय परीक्षा संबंधित ब्लॉक के प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नामित डाइट प्रवक्ता एवं गणित विषय के एआरपी को नोडल नियुक्त किया गया था जिनकी देखरेख में सभी ब्लॉकों में परीक्षा कराई गई है। बताया कि परिषदीय विद्यालयों में गणित ओलंपियाड परीक्षा छात्रों की गणितीय प्रतिभा और तर्क कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है।

👁 4.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...