Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनारी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क-सीओ घटना की आशंका पर पुलिस को...

नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क-सीओ घटना की आशंका पर पुलिस को करे काल

Published on

फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर में शनिवार को नारी शक्ति मिशन 05 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी महिला पुलिस अधिकारी सहित पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रही। कालेज के प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह व छात्र-छात्राए शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विद्यालय की कक्षा नौ से बारह तक की बालिकाओं ने नारी शक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें आत्मरक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश शामिल थे। छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय ने कहा कि नारी शक्ति मिशन का उद्देश्य बेटियों को सुरक्षा का भरोसा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। वहीं कोतवाली प्रभारी ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि पुलिस 24 घंटे उनकी सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या पर तुरंत मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने पुलिस विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर दीपक, दिनेश, शिवप्रताप सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

👁 10.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this