Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहसवा ब्लाक संसाधन केन्द्र में लगा रक्तदान शिविर - 17 लोगों...

हसवा ब्लाक संसाधन केन्द्र में लगा रक्तदान शिविर – 17 लोगों ने किया रक्तदान 30 ने कराया रजिस्ट्रेशन – रेडक्रास चेयरमैन ने 18 विद्यालयों के 2741 बच्चों के लिए दी होम्योपैथिक दवा ।

Published on

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी व प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा के संयुक्त तत्वाधान व चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती व विश्व हृदय दिवस पर हसवा ब्लाक संसाधन केंद्र में रक्तदान शिविर व डेंगू बचाव महाभियान चलाया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हसवा सीएचसी प्रभारी डॉ अनुपम सिंह उपस्थित रहें। शिविर का शुभारंभ प्रभारी डॉ अनुपम सिंह, चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव व हसवा ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कुल 17 रक्तदान हुए व तीस लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी के शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। सभी रक्तदानियों को इलाइची के रूप में मोतियों की माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में सहयोग हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी शिक्षकों को डॉ अनुराग ने रक्तदाता शपथ भी दिलाई। डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय हसवा के 124, कम्पोजिट विद्यालय सनगांव के 235, प्राथमिक विद्यालय धर्मदासपुर के 105, प्राथमिक विद्यालय हाशिमपुर भेदपुर के 202, प्राथमिक विद्यालय रहिमापुर के 53, कम्पोजिट विद्यालय औरेई के 408, प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर के 71, प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी द्वितीय के 108, प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर के 152, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के 80, प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुर के 73, कम्पोजिट विद्यालय लौगांव के 150, कम्पोजिट विद्यालय गेन्डूरी के 197, कम्पोजिट विद्यालय मिचकी के 125, प्राथमिक विद्यालय कुसियापुर के 96, कम्पोजिट विद्यालय अंदमऊ के 226, कम्पोजिट विद्यालय पीराबुद्धनपुर के 61, कम्पोजिट विद्यालय कुसुम्भी के 275 कुल 18 विद्यालयों के 2741 बच्चों को डेंगू से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में होम्योपैथिक औषधि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रदान की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हसवा जय सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, राजीव विक्रम सिंह, जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ल, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

👁 9.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अघोषित कटौती से बेहाल जनजीवन, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल शहर से लेकर गांव तक पब्लिक परेशान

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच थरियांव पावर हाउस क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने...

पाली वाल की विशेष पहल- फतेहपुर में सस्ती दरों पर आज से पैथोलॉजी जांच शुरू आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ 28 अप्रैल तक...

रिपोर्ट-अपर्णा सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आम लोगों को राहत देने के लिए...

अग्निशमन सेवा सप्ताह: निबंध में लिबा, संवाद में खदीजा व चित्रकला में जायरीन अव्वल

फतेहपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन स्थित प्रेक्षागृह में पुरस्कार...

हाईस्कूल की यूपी मेरिट में सरस्वती बाल मंदिर का परचम, अभिषेक 5वें स्थान पर टॉपर छात्रों से स्कूलों में जश्न का माहौल, विभिन्न विद्यालयों...

फतेहपुर, यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर जिले के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन...

More like this