Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमिशन शक्ति व संचारी रोग कार्यक्रम का हुआ आयोजन - महिलाओं की...

मिशन शक्ति व संचारी रोग कार्यक्रम का हुआ आयोजन – महिलाओं की गोद भराई के साथ कुपोषित बच्चों को बांटी पोषण पोटली ।

Published on

फतेहपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी मलवां ने विकास खण्ड परिसर में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत मिशन शक्ति एवं संचारी रोग आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें मलवां ब्लाक की 14 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की दीदी उपस्थित रहीं।
कार्यकम में मलवां थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं एवं अधिनियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी एवं ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम के साथ-साथ कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। उपस्थित किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनके रक्त की जांच (एनीमिया), शुगर की जाँच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी मलवां सुरजीत सिंह ने किशोरी बालिकाओं को पोषाहार वितरण कराने के साथ-साथ सेनेटरी पैड का भी वितरण कराया। कार्यक्रम में विकास खण्ड मलवां के सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग लिया। अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं बारे में विस्तार से बताया। अन्त में उपस्थित लाभार्थियों को स्वल्पाहार कराकर धन्यवाद देकर कार्यकम्र का समापन किया।

👁 18.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this