Homeराज्यउत्तर प्रदेशBJP के पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप: 25 लाख लेने का आरोप,...

BJP के पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप: 25 लाख लेने का आरोप, लिपिक ने खाई गोलियां, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप –

Published on

फतेहपुर (डिजिटल डेस्क)
सोमवार को फतेहपुर जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक विनोद श्रीवास्तव द्वारा कथित तौर पर नींद और बीपी की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास करने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दफ्तर में ही दवाओं का ओवरडोज लेने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और एडीएम व डीआईओएस सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने तब और तूल पकड़ लिया जब विनोद श्रीवास्तव द्वारा गोलियां खाने से पहले लिखा गया 6 पेज का सुसाइड नोट सामने आया। इस नोट में उन्होंने विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सबसे बड़ा आरोप एक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पर लगाया गया है। सुसाइड नोट के अनुसार, उक्त नेता पर विनोद श्रीवास्तव की पत्नी पूनम श्रीवास्तव को राज्य महिला आयोग या किसी अन्य पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये लेने का आरोप है। यह रकम पांच किस्तों में दी गई थी, जिस पर ब्याज भी उसे देना पड़ रहा है।

नोट में यह भी उल्लेख है कि जब पद नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा नेता से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। इसी बीच सूदखोरों के दबाव और लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

इसके अलावा, विनोद श्रीवास्तव ने अपने बेटे की संविदा नौकरी से निकाले जाने का भी जिक्र करते हुए विभागीय उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

फिलहाल यह सुसाइड नोट पुलिस के कब्जे में है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद जहां भाजपा नेता सवालों के घेरे में हैं, वहीं शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 449.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BSP सुप्रीमो का बड़ा निशाना ‘जंतर-मंतर के आंदोलन से गई शिक्षा मंत्री की कुर्सी’, मायावती बोलीं- अब हर परिवार को मिले सरकारी नौकरी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बेरोजगारी पेपर लीक और निजीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं के ऐतिहासिक आंदोलन के कारण ही शिक्षा मंत्री को अपनी कुर्सी […]

BSP -सवा 2 साल बाद आकाश आनंद की सियासी रण में वापसी, बिखरे वोटबैंक साधने की मिली जिम्मेदारी; क्या दिखा पाएंगे 2024 वाला दम

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का अभी भले ही औपचारिक ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन सियासी सरगर्मी पूरी तरह से बढ़ गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद करीब सवा दो साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर UP में चुनावी हुंकार […]

रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

Gold And Silver Prices:  भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार से पहले राजधानी लखनऊ का ऐतिहासिक चौक सर्राफा बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक चांदी की राखियों से पूरी तरह सज गया है। बाजार में इस बार पारंपरिक रोली-चावल वाली सिल्वर राखियों […]

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना-

MP Imran Masood Latest News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मसूद ने रशीदी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ‘मौलाना’ कहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने रशीदी पर आर्थिक लाभ और टीआरपी […]

More like this