Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व BJP अध्यक्ष पहुंचे लिपिक के पास, अपने ऊपर लगे आरोपों पर...

पूर्व BJP अध्यक्ष पहुंचे लिपिक के पास, अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई ,25 लाख लेने के आरोप के बीच सुसाइड नोट से मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

Published on

फतेहपुर (डिजिटल डेस्क):
फतेहपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक विनोद श्रीवास्तव ने कथित तौर पर नींद और बीपी की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दफ्तर में ही दवाओं का ओवरडोज लेने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और एडीएम व डीआईओएस सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब विनोद श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया 6 पेज का सुसाइड नोट सामने आया। सुसाइड नोट में उन्होंने विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सबसे बड़ा आरोप भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर लगाया गया है। सुसाइड नोट के अनुसार, विनोद श्रीवास्तव की पत्नी पूनम श्रीवास्तव को राज्य महिला आयोग या अन्य पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि यह रकम पांच किस्तों में दी गई थी, जिस पर ब्याज का दबाव भी बढ़ता जा रहा था।

नोट में यह भी उल्लेख है कि पद न मिलने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो रकम नहीं लौटाई गई। इसी के चलते सूदखोरों का दबाव और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

इधर, आरोपों के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित की पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भी अपनी सफाई दी और कहा कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए राजनीतिक साजिश रची जा रही है।

इसके अलावा, विनोद श्रीवास्तव ने अपने बेटे की संविदा नौकरी से निकाले जाने को भी विभागीय उत्पीड़न से जोड़ा है।

फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 265.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this