Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘BJP के समय हर काम में 50% कमीशन है’, हमीरपुर हादसे पर...

‘BJP के समय हर काम में 50% कमीशन है’, हमीरपुर हादसे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, सरकार से कर दी बड़ी मांग

Published on

Akhilesh Reacts on Hamirpur Accident: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। हमीरपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे (Hamirpur Accident) पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने हमीरपुर हादसे को लेकर सरकार से बड़ी मांग की है।

हमीरपुर हादसे पर अखिलेश की प्रतिक्रिया

हमीरपुर में हुए पुल हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश ने ‘X’ पर लिखा- ये बहुत दुखदायी समाचार है कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल भी हैं। अखिलेश ने आगे लिखा कि राहत-बचाव कार्य तेज किया जाए और मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो एवं परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

अखिलेश बोले- हर काम में 50% कमीशनखोरी

सपा प्रमुख ने अपनी ‘X’ पोस्ट में आगे लिखा- ये एक गंभीर बात है कि भाजपा के समय में हो रहा हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। हर काम में 50% से भी ज्यादा की भाजपाई कमीशनखोरी, इसकी मूल वजह है।

कभी पुल गिरता है, कभी पानी की टंकी तो कभी स्टेशन की दीवार और कभी इनके बनाए हुए भवनों की छतों से पानी टपकता है। जो पुल हवा से टूट जा रहे हैं, जब उन पर ट्रैफिक चलेगा तो क्या होगा? ये कल्पना ही डर पैदा करती है। हम अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने की अपील करते हैं।

Akhilesh Yadav post

क्या है पूरा मामला?

हमीरपुर जिले के कुरारा ब्लॉक में मोरा कंदर और कंदौर गांवों को आपस में जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर करीब 800 मीटर लंबे पुल का निर्माण हो रहा है। इस पुल का निर्माण कार्य करीब 60 फीसदी तक पुरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट साल 2024 में शुरू हुआ था। निर्माणाधीन पुल के पिलर पर रखा कंक्रीट का एक स्लैब आंधी-बारिश की वजह से नीचे गिर गया। इस दौरान स्लैब के नीचे दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई।

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी जताया दुख

हमीरपुर पुल हादसे की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने ‘X’ पर लिखा- जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

👁 9.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ब्रेकिंग फतेहपुर: तेज रफ्तार डीसीएम का कहर, बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने...

फतेहपुर: SP के आदेशों को ठेंगा! चांदपुर क्षेत्र, अशोथर में फिर धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन

फतेहपुर। चांदपुर व अशोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार एक बार फिर...

ब्रेकिंग फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अलीरजा घायल

फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के...

फतेहपुर : बेसंडी मोड़ के पास पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पहचान नहीं

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र स्थित बेसंडी मोड़ के पास उस समय सनसनी फैल...

More like this

ब्रेकिंग फतेहपुर: तेज रफ्तार डीसीएम का कहर, बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने...

फतेहपुर: SP के आदेशों को ठेंगा! चांदपुर क्षेत्र, अशोथर में फिर धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन

फतेहपुर। चांदपुर व अशोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार एक बार फिर...

ब्रेकिंग फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अलीरजा घायल

फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के...