Homeराज्यउत्तर प्रदेशBJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Published on

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव BJP सांसदों के पास पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कई भाजपा सांसदों से हाथ मिलाया और फिर आगे निकल गए। वहीं, उन्होंने कुछ समय पहले केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े किए थे और अब वे BJP सांसदों से हाथ मिलाकर संसद में चले गए।

उनकी काबिलियत सिर्फ खाते भरने तक सीमित है- अखिलेश यादव

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश से हैं, हम यूपी सरकार के कामकाज को देख रहे हैं और भारत सरकार को भी देख रहे हैं। पेपर लीक की जवाबदेही किसकी है? सरकार की जवाबदेही थी। ऐसा लगता है कि उनकी काबिलियत सिर्फ खाते भरने तक ही सीमित है और हम उत्तर प्रदेश में इसे बहुत बारीकी से देख रहे हैं। जवाबदेही क्या है? खाते भरने की उनकी काबिलियत ही उनकी जवाबदेही लगती है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, उसके बाद हम चर्चा शुरू करेंगे।

विपक्ष ने लगाए सरकार के खिलाफ नारे

संसद भवन के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के कई सांसद मौजूद रहे। विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वहीं NDA सांसदों ने 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने का विरोध किया। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई और माहौल काफी गर्म हो गया।

संसद की कार्यवाही हुई स्थगित

संसद के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर सदन की कार्यवाही पर भी पड़ा। लोकसभा और राज्यसभा में लगातार हंगामा जारी रहा जिसके वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा में दोपहर 2 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी रहने के बाद इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे तक रोकी गई थी। दोबारा बैठक शुरू होने के बाद भी सांसदों ने नारेबाजी जारी रखी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

👁 5.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

More like this