Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरCEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुए 137 गुम और चोरी के...

CEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुए 137 गुम और चोरी के मोबाइल, एसपी ने मालिकों को सौंपे फोन

Published on

फतेहपुर। जनपद पुलिस ने गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 137 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनके खोए हुए मोबाइल कभी वापस मिल पाएंगे, लेकिन पुलिस के प्रयासों से उन्हें उनके मोबाइल पुनः प्राप्त हो गए।

पुलिस द्वारा बताया गया कि सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से जनपद की सीसीटीएनएस टीम तथा सभी 21 थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मोबाइल फोन को ट्रेस किया। टीम ने विभिन्न राज्यों और अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क पर सक्रिय मोबाइल फोन की निगरानी करते हुए उन्हें खोज निकाला।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में नागरिक तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल को जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी में लगातार सफलता मिल रही है।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस टीम एवं अभियान में शामिल सभी थाना प्रभारियों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। पुलिस के इस प्रयास की लोगों ने भी प्रशंसा की और मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

👁 78.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this