Homeराज्यउत्तर प्रदेशCM योगी का बड़ा विपक्ष पर हमला: बोले- जाति के नाम पर...

CM योगी का बड़ा विपक्ष पर हमला: बोले- जाति के नाम पर समाज को बांट रहे हैं, युवाओं को क्रांतिकारियों से दूर किया जा रहा है

Published on

CM Yogi Adityanath: काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। काकोरी शहीद स्मारक से सीएम योगी ने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश आज भी जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाली ताकतों पर भी हमला बोला। योगी ने क्रांतिकारियों के सम्मान, तिरंगे और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर भी अपनी बात रखी।

क्रांतिकारियों को भुलाने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सत्ता में आए लोगों ने कई क्रांतिकारियों को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान और वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में कमी रही। सीएम योगी ने कहा कि इन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, लेकिन उनके संघर्ष को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।

डकैती नहीं, आजादी की लड़ाई थी काकोरी ट्रेन एक्शन

अपने संबोधन की शुरुआत सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के वीरों को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने इस घटना को डकैती बताया था, जबकि यह भारत की आजादी के लिए क्रांतिकारियों का साहसिक कदम था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ इस ऐतिहासिक स्थल पर मना रहे हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा था। दुर्भाग्य से स्वतंत्र भारत में भी सत्ता में आए लोगों ने इस घटना के क्रांतिकारियों का अपमान किया और इसे काकोरी डकैती केस के नाम से जाना गया।

राष्ट्रगीत का अपमान स्वीकार नहीं होगा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की सादगी, विकास, विरासत और देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के प्रतीकों और महापुरुषों का सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को मजबूत किया गया है और उनका अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साल देश के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर पूरे देश में इसके सामूहिक गायन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जिसे हर भारतीय को सम्मान देना चाहिए।

👁 4 views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BSP सुप्रीमो का बड़ा निशाना ‘जंतर-मंतर के आंदोलन से गई शिक्षा मंत्री की कुर्सी’, मायावती बोलीं- अब हर परिवार को मिले सरकारी नौकरी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बेरोजगारी पेपर लीक और निजीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं के ऐतिहासिक आंदोलन के कारण ही शिक्षा मंत्री को अपनी कुर्सी […]

BSP -सवा 2 साल बाद आकाश आनंद की सियासी रण में वापसी, बिखरे वोटबैंक साधने की मिली जिम्मेदारी; क्या दिखा पाएंगे 2024 वाला दम

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का अभी भले ही औपचारिक ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन सियासी सरगर्मी पूरी तरह से बढ़ गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद करीब सवा दो साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर UP में चुनावी हुंकार […]

रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

Gold And Silver Prices:  भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार से पहले राजधानी लखनऊ का ऐतिहासिक चौक सर्राफा बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक चांदी की राखियों से पूरी तरह सज गया है। बाजार में इस बार पारंपरिक रोली-चावल वाली सिल्वर राखियों […]

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना-

MP Imran Masood Latest News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मसूद ने रशीदी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ‘मौलाना’ कहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने रशीदी पर आर्थिक लाभ और टीआरपी […]

More like this