फतेहपुर जिले में CMO ऑफिस झोला छाप डाक्टरो पर पूरी तरह से मेहरवान है। बिना डिग्री के कितने डॉक्टर अवैद्य तरीके की प्रैक्टिस करते है इसके बारे में जिले का स्वस्थ्य विभाग भी भली भांति जानता है। लेकिन कार्यवाई के नाम पर रिजल्ट जीरो है। जिले के जोनिहा कस्बे में पिछले काफी से डॉक्टर बंगाली की दुकान संचालित है यह डॉक्टर के पास क्या डिग्री है इसके बारे में स्वस्थ्य विभाग के अफसर भी कुछ नही बता पा रहे हालांकि खुद डॉक्टर बताते है कि वह मेडिकल स्टोर एक फार्मासिस्ट की डिग्री से संचालित है। जिसका पंजीयन कमरा नम्बर 37 में है। अब यह उठता है कि मामूली दवा का लाइंसेंस लेने वाले यह साहब मरीजो का इलाज क्यो करते है। हाईड्रोसिल से लेकर विभिन्न तरीके के ऑपरेशन यह डॉक्टर साहब फ़ौरन कर देते है। या फिर जिला मुख्यालय के किसी ऐसे अस्पताल में शिप्ट करा देते है जहाँ पर उनको मोटा कमीशन मिल सके। कुछ दिन पहले CMO ऑफिस का छापा भी इनके यहाँ पड़ा था लेकिन एल जुगाड़ू नर्सिंगहोम के संचालक ने पूरे मामले में इनकी ऐसी सेटिंग करावा दी कि उसके बाद से जिले का स्वास्थ्य विभाग ही पूरे तरह से मेहरबान हो गया है। अब हालात ऐसे है कि कोई भी शिकवा शिकायत इनके बारे में हो भी तो एक डिप्टी CMO उसे तुरंत सम्भाल लेता है। अभी हाल में ही इनकी एक गोपनीय शिकायत विभाग में हुई थी जिसको भी विभाग ने समझौता कर लिया कार्यवाही तो नही हुई।
Trending Now
CMO ऑफिस की बदौलत जोनिहा कस्बे में डॉक्टर बंगाली पर नही हो रही कार्यवाई डॉक्टर साहब मेडिकल स्टोर के नाम पर करते है बड़े से बड़ा ऑपरेशन,केस बिगड़ते ही फतेहपुर शिप्ट होते कई पैथालाजी सेंटर भी डॉक्टर साहब की निगरानी में–






