Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरDM कार्यालय के बाहर महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश,...

DM कार्यालय के बाहर महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश, होमगार्डों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

Published on

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने भाई से कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों की तत्परता और सूझबूझ से महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक डीएम कार्यालय के बाहर पहुंची और अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश करने लगी। महिला की हरकत देख वहां मौजूद होमगार्ड कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसे रोक लिया और सुरक्षित कब्जे में ले लिया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद से परेशान थी। इसी से क्षुब्ध होकर वह न्याय की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंची थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा महिला को समझाकर शांत कराया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। महिला से पूछताछ कर उसकी शिकायत दर्ज की जा रही है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

👁 66.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this