फतेहपुर जिले में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी तथा बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों व कुशल प्रबंधन हेतु चरणबद्ध रूप से बाढ़ के पूर्व, बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के पश्चात शासन द्वारा तय किए गए बिन्दुओं पर किए जाने वाले कार्यों/गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां/प्रबंधन तत्काल करा लिए जाय, ताकि बाढ़ के समय मानव हानि व पशु हानि किसी भी दशा में न होने पाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना को तहसीलवार समेकित रूप से कर लिया जाय, ताकि बाढ़ के समय कोई समस्या न आने पाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय यदि फसलें बाढ़ से प्रभावित होती है ,का तत्काल सर्वे कराकर नियमानुसार कार्यवाही कर सम्बंधित को सहायता राशि उपलब्ध कराए। बाढ़ से संभावित ग्रामों में बाढ़ चौपाल का आयोजन करा लिया जाय व बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के समय, बाढ़ के पश्चात क्या–क्या करना है सम्यक विषय पर नागरिकों को जागरूक किया जाय। बाढ़ के समय राहत केन्द्रों में जो भी सामग्री का प्रयोग किया जाय वह गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में बाढ़ आने की संभावना है वह बच्चे किस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे की सूची बना ले, साथ ही राहत केन्द्रों पर भी शिक्षकों की तैनाती कर दे ताकि शिक्षण का कार्य उस समय भी प्रभावित न हो एवं जो विद्यालय के भवन जर्जर घोषित है, का बोर्ड लगाए और जर्जर भवनों में पठन–पाठन का कार्य न कराया जाय, संबंधित रिपोर्ट प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से ले लिया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय व बाढ़ के पश्चात दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं कर ले। उन्होंने अधिशाषी अभियंता निचली गंगा नहर को निर्देशित किया कि जनपद में गंगा, यमुना नदी के जल स्तर की निगरानी बनाए रखे और प्रतिदिन की रिपोर्ट से अवगत कराए।
Trending Now
DM बाढ़ नियत्रण को लेकर की समीक्षा मातहतों को सख्त निर्देश विभाग वार सौपी जिम्मेदारी

10K views