Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरEXCLUSIVE: फतेहपुर ‘बाबू सुसाइड कांड’—लिपिक विनोद की हालत फिर बिगड़ी, लखनऊ में...

EXCLUSIVE: फतेहपुर ‘बाबू सुसाइड कांड’—लिपिक विनोद की हालत फिर बिगड़ी, लखनऊ में भर्ती; FIR न होने से परिजन आहत

Published on

फतेहपुर। जिले के चर्चित DIOS ‘बाबू सुसाइड कांड’ में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित वरिष्ठ लिपिक विनोद श्रीवास्तव की हालत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के KGMU में भर्ती कराए हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार देर शाम उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और स्वास्थ्य अपडेट साझा कर ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

 आत्महत्या प्रयास से मचा था हड़कंप

कुछ दिन पहले DIOS कार्यालय में तैनात लिपिक विनोद श्रीवास्तव ने कथित रूप से नींद और ब्लड प्रेशर की दवाएं खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

 पत्नी की तहरीर, लेकिन FIR अब तक नहीं

मामले ने तूल तब पकड़ा जब उनकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पति को मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। तहरीर में DIOS और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है।
परिजनों का कहना है कि न्याय न मिलने से परिवार गहरे आहत है, जिसका असर सीधे विनोद की सेहत पर पड़ रहा है।

 25 लाख लेन-देन का आरोप, वायरल ऑडियो-वीडियो

विनोद श्रीवास्तव के बेटे शिवांग ने सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप साझा कर सनसनी फैला दी। इन क्लिप्स में नौकरी/पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग और लेन-देन का दावा किया गया है। हालांकि इन सामग्रियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 आरोपों पर सियासत गरम

आरोपों में घिरे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं भाजपा संगठन में भी इस पूरे मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है और रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जा चुकी है।

 जांच समिति बनी, रिपोर्ट का इंतजार

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। SDM की अध्यक्षता वाली इस समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है।

 अब सबसे बड़ा सवाल—न्याय कब?

फिलहाल मामला तहरीर, आरोप-प्रत्यारोप और वायरल साक्ष्यों के बीच उलझा हुआ है।
परिजनों का कहना है कि FIR दर्ज न होना ही सबसे बड़ी पीड़ा है, जिससे पीड़ित परिवार मानसिक रूप से टूटता जा रहा है।

फतेहपुर का यह ‘बाबू कांड’ अब सिर्फ आत्महत्या प्रयास का मामला नहीं, बल्कि सिस्टम और सियासत की बड़ी परीक्षा बन चुका है।

👁 291.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this