रिपोर्ट-सुरेश पटेल

फतेहपुर-जोनिहा अमौली मार्ग पर चाँदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर मोड़ के समीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया।जिससे चालक की मौत जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक शिवकेश की मौत के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर घायल युवक ललित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।







