Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक व ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी...

Fatehpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक व ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपा नेता गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र मे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और ब्राह्मण समाज के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में खागा विधानसभा के सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। शनिवार को सपा नेता सत्यप्रकाश, निवासी चंदापुर मजरे गढ़ा, की फेसबुक आईडी से एक विवादित पोस्ट की गई, जिसमें ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्द लिखे गए और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर डीएनए टेस्ट कराने जैसी टिप्पणी की गई। यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे समाज के लोगों में भारी रोष फैल गया। गढ़ा गांव के समाजसेवी शेषनारायण शुक्ला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सत्यप्रकाश पूर्व में भी अभद्र और भड़काऊ पोस्ट करता रहा है। मना करने पर वह जान से मारने और दंगा भड़काने की धमकी देता है। आरोप है कि उसकी पोस्ट पर 3-4 अन्य लोग भी समर्थन में प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।

👁 5.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

 यूपी की मंडियां होंगी चकाचक! योगी सरकार का 15 दिवसीय ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ शुरू

उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने...

UP Navratri: नवरात्रि में देवी धामों से गूंजेगी बेटियों के सम्मान की आवाज, 26 मंदिरों में नारी शक्ति का संदेश

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में...

तीन महीने तक बिस्तर पर गुजरी जिंदगी, पांच ट्यूमर हटे तो फिर चलने लगी मथुरा की बेटी

चिकित्सा जगत में जटिल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार उम्मीद...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास तक बीजेपी का हंगामा, राहुल गांधी के विरोध में फाड़े पोस्टर और बरसाए डंडे

देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कांग्रेस के खिलाफ विरोध...

More like this