Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur-संविदा कर्मी के साथ अभद्रता पर आग बबूला हुए कर्मी,ईओ ने कोतवाली...

Fatehpur-संविदा कर्मी के साथ अभद्रता पर आग बबूला हुए कर्मी,ईओ ने कोतवाली पुलिस को लिखा जांच की चिट्ठी

Published on

फतेहपुर-नहर विभाग की सफाई करने पहुंचे नगर पालिका परिषद के संविदा कर्मी के साथ एक पूर्व ब्लाक प्रमुख ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। जिस पर संविदा कर्मी ने अपने उच्चाधिकारियों के साथ-साथ साथियों को इसकी जानकारी दी। जिस पर शनिवार की सुबह अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धीरज कुमार के साथ कर्मचारी नारेबाजी करते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। ईओ ने मामले पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को जांच की संस्तुति की है। ईओ को दिए गए शिकायती पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मचारी पिंटू छह बजे से दो बजे तक अपना काम खत्म करके घर में सो रहा था। शाम पांच बजे सफाई निरीक्षक ने फोन किया कि नहर विभाग में गाड़ी लेकर चले जाओ। पिंटू जेसीबी लेकर नहर विभाग पहुंचा। जहां मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारी को अपमानित किया। जिस पर वह अपने साथी आसिफ व राजन के साथ काम खत्म करके वापस चला गया और अपने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। पीड़ित कर्मचारी ने अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व ईओ रवीन्द्र कुमार को प्रकरण की जानकारी देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिस पर ईओ ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच किए जाने की संस्तुति की है। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश, बबलू पुरी, अरूण पाल, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, विजय कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

👁 7.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दिवाली से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, मुंबई-लखनऊ किराया 23 हजार के पार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Diwali Travel Flight Fare: दिवाली से पहले राजधानी लखनऊ आने की तैयारी कर रहे यात्रियों की जेब पर हवाई सफर भारी पड़ने लगा है। त्योहार के नजदीक आते ही देश के प्रमुख शहरों से लखनऊ आने वाली उड़ानों के किराये में तेजी देखने को मिल रही है। मुंबई से लखनऊ आने वाली कुछ उड़ानों का किराया […]

BRICS सहयोग को मायावती ने बताया उम्मीद की किरण, फिलिस्तीन और आतंकवाद पर भी रखी बात

Mayawati on BRICS Summit: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वैश्विक स्तर पर जारी संघर्षों और आर्थिक चुनौतियों के बीच ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत सहयोग को उम्मीद की किरण बताया है। उन्होंने ब्रिक्स मुद्रा को लेकर चल रही चर्चा और फिलिस्तीन तथा आतंकवाद के मुद्दे पर समूह के रुख का स्वागत किया। #WATCH […]

चंद्रशेखर आजाद को रोका तो सड़कों पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, पुलिस से धक्‍का-मुक्‍की और बहस

Gonda Murder Case:  गोंडा के विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया। मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनका काफिला रोका और बाद में उन्हें रामनगर स्थित […]

UP में बड़ा प्रशासनिक मंथन! सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे 33 जिलों के डीएम, शासन की बैठक पर टिकी नजरें

UP IAS Meeting News: उत्तर प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को सोमवार को राजधानी लखनऊ बुलाया गया है। प्रदेश के अलग-अलग मंडलों और जिलों से जुड़े जिलाधिकारियों की प्रस्तावित मौजूदगी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। इस बैठक में अयोध्या, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, बहराइच समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी […]

More like this