HomeचुनावFatehpur-आदर्श अधिवक्ता संघ बिंदकी के विभिन्न पदों के लिए 12 प्रत्याशियो ने...

Fatehpur-आदर्श अधिवक्ता संघ बिंदकी के विभिन्न पदों के लिए 12 प्रत्याशियो ने किया नामांकन

Published on

रिपोर्ट-रवि श्रीवास्तव

– चार अध्यक्ष, तीन सचिव व एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नामांकन

फतेहपुर। आदर्श अधिवक्ता संघ बिंदकी की चुनावी घोषणा होने के बाद आज नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने, सचिव पद पर तीन प्रत्याशियों ने और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इसके बाद से ही चुनावी सर गर्मी तेज हो गई है।
       
चुनाव समिति के आनंद शंकर वर्मा, सुरेश चंद तिवारी, बीरबल यादव, भारत सिंह  श्री राम सोनकर व मोहम्मद हारून संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मिश्रा एडवोकेट, अश्वनी मिश्रा एडवोकेट, रमाशंकर शुक्ल एडवोकेट व कल्यान सिंह एडवोकेट ने नामांकन किया वहीं सचिव पद पर सुनील तिवारी एडवोकेट, लक्ष्मी सिंह गौतम एडवोकेट व राकेश सोनकर एडवोकेट ने नामांकन किया जबकि प्रेम बाबू गुप्ता एडवोकेट ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपेंद्र कुमार एडवोकेट, श्रेष गुप्ता, लक्ष्मण कुमार एडवोकेट ने सदस्य कनिष्ठ पद पर नामांकन किया जबकि महेंद्र कुमार ने सचिव प्रशासन पर किया है।
    सोमवार को सुबह से ही  तहसील परिसर बिंदकी में गहमा गहमी रही। सभी प्रत्याशी अपने साथ लाव लश्कर लेकर अधिवक्ता संघ सभागार  में पहुंचे और नामांकन किया। नामांकन अभी कल भी होंगे और जहां कुछ नए पदों पर नामांकन की संभावनाएं हैं वही अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों ने द्वितीय सेट दाखिल करने का भी मन बना रखा है। दावेदारों ने तो नामांकन के पश्चात मतदाता अधिवक्ताओं को नाश्ता भी कराया और विभिन्न प्रकार के चुनावी वादों के साथ ही उन्हें वोट देने की अपील भी की सभी प्रत्याशियों ने अपने को संघर्षशील अधिवक्ता हितों के लिए समर्पित और कर्मठ होने का दावा करते हुए कहा कि वह विकास को नए आयाम देंगे।
वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार को दूसरा नामांकन सेट दाखिल करेंगे जिसमें भारी संख्या में अधिवक्ताओं का समर्थन हासिल होगा। श्री मिश्र के समर्थन में भारी भीड़ जुटने की संभावना व्यक्त की जा रही इसके लिए आज दिन भर तैयारी जारी रही। वहीं सचिव पद के प्रत्याशी सुनील कुमार तिवारी ने बताया की अधिवक्ता हितो के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे।

👁 27.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this