Homeशिक्षाFatehpur : टापरों की खान  वाले फतेहपुर को आखिर किसकी लग गई...

Fatehpur : टापरों की खान  वाले फतेहपुर को आखिर किसकी लग गई नजर

Published on

फतेहपुर-माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड के घोषित हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में फतेहपुर जनपद अपने एक दशक से अधिक के टॉपरों के इतिहास को नहीं दोहरा सका।कभी टॉपरों की खान रहा जिला ‘2025’ के परीक्षा परिणाम में ऐसे किनारे हुआ जैसे पढ़ाई लिखाई से स्कूलों एवं छात्रों का मानों नाता ही टूटा रहा हो।अकेले जेडी इंटर कॉलेज हुसैनगंज के दिहाड़ी मजदूर के पुत्र श्रेयांश ने प्रदेश सूची में नवां स्थान हासिल कर जिले का कुछ मान बचाया है।अब सवाल यह खड़ा होता है कि एक वर्ष में ही जिले की प्रतिभाओं को आखिर ग्रहण किसने लगा दिया?कमी किसी व्यवस्था का हिस्सा थी या फिर कोई ऐसी चूक विद्यालयों एवं छात्रों से हो गई जिसकी वजह से टापरों की सूची से जनपद बाहर सा हो गया।
      एक दशक से भी अधिक समय जिले के लिए गौरव बढ़ाने वाला रहा।यहां हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक एक-दो नहीं बल्कि एक-एक दर्जन और उससे भी अधिक बच्चे प्रदेश सूची में अपना स्थान बनाने वाले रहे हैं।इनमें पहला,दूसरा स्थान से लेकर नीचे के पायदान तक पहुंचाने वालों की संख्या भी बहुतायत रही। एक समय तो ऐसा आया जब लगा कि जैसे पूरे प्रदेश की प्रतिभाओं को जिले ने ही गिरवी रख लिया है।यह तय हो जाता कि प्रदेश सूची में नाम तो फतेहपुर का ही आने वाला है।सवाल न तो विद्यालयों पर हैं और न ही छात्र-छात्राओं की प्रतिभा पर लेकिन एक सवाल जरूर कौंध रहा है कि आखिर इस बार ऐसा क्या हो गया कि प्रदेश सूची से टापरों के पिटारे वाले जिले से होनहार निकल ही नहीं पाए।आखिर चूक कहां हो गई।सवाल तो यह भी है कि गत वर्षो में जो जिले के टॉपर रहे आखिर उनका शैक्षिक भविष्य एवं उनका कैरियर कहां तक पहुंचा?एक नहीं ऐसी अनगिनत प्रतिभाएं जिले में ही जंग खा गईं जो प्रदेश सूची में अपना नाम शामिल कराने वाली रही हैं।जिले में संचालित 432 राजकीय,सवित्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का केवल प्रदेश सूची से नाम ही गायब नहीं हुआ है बल्कि गत वर्षो की तुलना में परीक्षा परिणाम में भी गिरावट आई है।
     अगर केवल ‘2024’ के परीक्षा परिणाम की बात की जाए तो हाईस्कूल में 4.1फ़ीसदी एवं इंटरमीडिएट में 8.44 फ़ीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है।मुख्यालय सहित जिले का शायद ही कोई ऐसा कोना रहा हो जहां से टॉपर निकल कर सामने न आते रहे हों।इन टॉपरों का भविष्य में समायोजन कहां हुआ?किन क्षेत्रों में जाकर इन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई यह सब परीक्षा परिणाम के साथ ही दफन होता चला गया।।ऐसी बहुत सारी प्रतिभाओं को देखकर दुख होता रहा कि जिन्होंने प्रदेश में जिले का नाम एवं मान बढ़ाया है वह ऐसे उच्च शिक्षा वाले बदनामसुदा महाविद्यालयों में शिक्षा लेते रहे जिनसे ऐसे होनहारों से उम्मीद तो नहीं की जा सकती थी।अब यह तो उनका मार्ग प्रशस्त करने वाले बताएं,स्वयं बच्चे अपना आत्ममंथन करें और अभिभावक सोचें की जिन बच्चों ने जिले का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाया क्या उनकी प्रतिभा की ऐसी दुर्गति होनी चाहिए?बात अगर विभागीय व्यवस्थाओं की की जाए तो जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के आने के बाद से ही जो स्कूलों पर उन्होंने अपनी निगाहें गडाई उससे साफ पता चलने लगा था कि इस बार या तो कुछ बहुत बड़ा होगा या फिर कुछ होने वाला ही नहीं है।
     नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा के संकल्प को दोहराते हुए जिला प्रशासन एवं विभाग ने जो कमरकशी उसका परिणाम सामने है और यह कहा जा सकता है कि जो भी प्रतिभाएं अपनी पढ़ाई लिखाई के दम पर आगे आईं हैं और कोई भी मुकाम हासिल किया है उसकी गुणवत्ता सोने जैसी खरी हो सकती है।बच्चे परिवार विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाएं जरूर लेकिन ऐसा न हो कि बदनामी की वह कालिख भी लगे जिसे कोई अपने ऊपर लेना नहीं चाहता।हो कुछ भी लेकिन एक दशक से अधिक समय का टॉपरों का जो मिथक ‘2025’ की परीक्षा में टूटा है वह बहुतों के लिए आत्ममंथन का विषय है।उन्हें समीक्षा करनी चाहिए की कमी कहां रह गई?और पूरे जोशो-खरोश,लगन,निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ ‘2026’ की परीक्षा में पुराने इतिहास को दोहराने के लिए कृत संकल्पित हों।अपने दम पर बेहतर परिणाम देने वाले होनहारों एवं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई।बधाई श्रेयांश को भी जिसने अभाव के बीच अपने परिश्रम,गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं लगन के बल पर जिले को टापरों की सूची में कमतर ही सही लेकिन शामिल कराने का सौभाग्य प्राप्त कराया।

👁 12.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this