फतेहपुर। जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा रोड में सिंह भट्ठा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवकों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर गड्ढे में गिरा। आशीष पुत्र रामकिशन उम्र लगभग 27 वर्ष शोभित पुत्र संतराम उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी गण सिकंदरपुर थाना चांदपुर निवासी एक ही बाइक में सवार दोनों लोग रिश्तेदारी में गए थे। सड़क दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सी एस सी अमौली पहुंचाया गया।चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद नाजुक हालत में घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
Trending Now
Fatehpur: तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़े गंभीर घायल नाजुक हालत में कानपुर रेफर







