HomeUncategorizedFatehpur: थरियांव में व्यापारी के साथ पुलिस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया...

Fatehpur: थरियांव में व्यापारी के साथ पुलिस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल

Published on

रिपोर्ट-आदर्श तिवारी

फतेहपुर- जिले के थरियांव थाना पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहती है। क्षेत्र में लूट, हत्या, छिनैती, चोरी जैसी घटनाओं के खुलासे में असफल थरियांव पुलिस की दबंगई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा है। पुलिस की दबंगई से नाराज व्यापारियों ने थाने के घेराव कर आरोपी दारोगा और पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हालांकि थानाध्यक्ष के समझाने के बाद समक्ष दारोगा और पुलिस कर्मी ने सामूहिक रूप से व्यापारियों के समक्ष माफी मांगी। जिस पर व्यापारियों ने असंतोष जताते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बा चौराहे पर ही करनपुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी राजेंद्र कुमार की चाय नाश्ता की दुकान है। दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही सर्वेश कुमार कई बार समोसे सड़क पर दे जाने के निर्देश दिए। भय बस दुकानदार ने सिपाही के निर्देश का पालन किया। लेकिन लगातार समोसे मंगाने और रूपए न देने का दबाव सिपाही द्वारा बनाया जा रहा था। नहीं देने पर दुकान से सामने खड़ी बाईकों का जबरन चालान किया गया। यही नहीं दबंग सिपाही पर आरोप है कि वह थाने की सरकारी जीप को पीड़ित दुकानदार की दुकान के सामने ही खड़ी कर देता। जिससे उसकी बिक्री बाधित हो रही थी। शुक्रवार की शाम को सिपाही ने दुकान पर खड़ी बाईकों का चालान करने लगा। जिसका विरोध दुकानदार ने किया तो दरोगा अनिल और सिपाही सर्वेश ने थानाध्यक्ष आलोक पांडे के सामने ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। चौराहे पर मौजूद तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की दबंगई का विरोध करने लगे तो एक मोबाइल दुकान के संचालक व्यापारी रामबाबू साहू को पुलिस ने घसीटते हुए गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि व्यापारियों की भारी भीड़ देखकर उसे वहीं छोड़ दिया गया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि शपथ समाचार नही करता। पुलिस कर्मियों के कृत्य से नाराज सैकड़ों व्यापारी शनिवार को थाने का घेराव कर दोषी दरोगा और पुलिस कर्मी पर कार्रवाई पर अड़े रहे। लेकिन घंटों हंगामे के बाद थानाध्यक्ष के सामने दारोगा और सिपाही ने सार्वजनिक माफी मांगी।

👁 18.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this