रिपार्ट-रवि श्रीवास्तव
फतेहपुर -जहानाबाद कस्बे मेला रोड राजपूत नर्सरी के पास पनकी से आ रही ओमनी ओवर स्पीड के कारण अचानक पलट गई। जिसमें सवार पांच लोगों में दो लोगों को गंभीर चोट आई। राजेंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी पनकी व रामआसरे उम्र 53 वर्ष निवासी पनकी को गंभीर चोट आई जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया गया ओमनी पनकी कानपुर से फतेहपुर के चांदीपुर गांव गोद भराई के लिए जा रही थी जिसमें पांच लोग सवार थे








