रिपार्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर-जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच गयी और ग्रामीणों की सूझ बूझ से आग में काबू कर लिया।
धौकलपुर गांव निवासी दुर्गेश पाल की 65 वर्षीय मां चंद्रानी देवी गुरुवार दोपहर लगभग 11 बजे घर के अंदर खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया।पास में रखा गेहूं बिस्तर कपड़े घरेलू आटा चक्की सहित अन्य घरेलू उपयोग का समान जलकर राख हो गया।वृद्ध महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया ग्रामीणों की सूझ बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।







