Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर में करीब 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST लेनदेन मामले में बिंदकी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी GST बिल और ई-वे बिल के जरिए बड़े पैमाने पर लेनदेन किया जा रहा था।
बिंदकी थाने में RS Traders के खिलाफ फर्जी GST/ई-वे बिल जारी करने और फर्म के अस्तित्व में न होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने अरविंद श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला उर्फ संजय शुक्ला और दीपू गुप्ता उर्फ संजीव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि जरूरतमंद लोगों के दस्तावेज लेकर फर्जी शेल फर्म और बैंक खाते खोले जाते थे। इन फर्मों के जरिए फर्जी बिलिंग और ITC फ्रॉड किए जाने का आरोप है।
पुलिस अब मामले के मुख्य सरगना बताए जा रहे संजय अग्रवाल उर्फ संजय लाला के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है।
बिंदकी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद फर्जी GST नेटवर्क को लेकर जांच तेज हो गई है।

👁 58.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

‘घोषणापत्र से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करें सपा’: योगी के मंत्री दानिश आजाद ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों...

More like this