Homeराज्यFatehpur: bjp अध्यक्ष मुखलाल  पाल बोले वक्फ संशोधन अधिनियम की भ्रांतियों को...

Fatehpur: bjp अध्यक्ष मुखलाल  पाल बोले वक्फ संशोधन अधिनियम की भ्रांतियों को करेंगे दूर

Published on

फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल मीडिया से रूबरू हुए। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा वक्फ कि संशोधन अधिनियम के तहत तमाम तरह की भ्रांतियां लोगों के बीच पल रही है। इन भ्रांतियां को दूर करने के लिए तीन मई से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग वार्ड और अलग-अलग विधानसभा में जाकर वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के बारे में विस्तार से बताएंगे ताकि लोगों को पता चल सके कि इस संशोधन की आवश्यकता क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि 2013 अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड न्यूनतम जांच और संतुलन के साथ एकतरफा रूप से संपत्तियों को वक्फ घोषित कर सकते थे। खास तौर पर विवादास्पद उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ प्रावधान के माध्यम से जिसके तहत केवल लंबे समय तक धार्मिक उपयोग के आधार पर संपत्तियों पर दावा करने की अनुमति गई थी। इससे मनमाने ढंग से संपत्ति के दावे, अतिक्रमण और सरकारी संपत्तियों को वक्फ घोषित करने सहित कई मुद्दे सामने आए। वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढाने मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोकने तथा धार्मिक स्वतंत्रता और समानता से संबंधित संवैधानिक चिताओं को दूर करने के लिए बनाया गया है।

👁 7.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आतंकी हमलों से निपटने...

देवोत्थानी(प्रबोधिनी) एकादशी : 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवारलेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

इस बार देवोत्थानी, प्रबोधिनी या देव उठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को...

More like this

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आतंकी हमलों से निपटने...