Homeशिक्षाFatehpur: CPS में मातृ दिवस के मौके पर माताओ का हुआ सम्मान

Fatehpur: CPS में मातृ दिवस के मौके पर माताओ का हुआ सम्मान

Published on

फतेहपुर। जिले के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। मातृ दिवस माताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। माँ का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। इस दिन का उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथियों में  संजय श्रीवास्तव रेखा श्रीवास्तव  अनुराधा श्रीवास्तव,नीलम सिंह  आशुतोष पाण्डेय को नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर ,रोली तिलक करके उनके स्वागत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई,तत्पश्चात दिव्य ज्योति प्रज्वलन किया गया।
इसके पश्चात बच्चों द्वारा गणेश वंदना नृत्य द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या  पूनम श्रीवास्तव ने गर्मजोशी से अतिथियों,अभिभावकों और माताओं का अपने संबोधन में आह्वान करते हुए कहा कि मातृशक्ति इस दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है जो अपने बच्चों को उचित दिशा निर्देश देकर उनका मनोबल बढ़ाती हैं, उन्हें जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करके मजबूत बने रहने का संबल प्रदान करती हैं।

👁 11.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this