Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur -अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन ने ठानी- रानी अहिल्याबाई की मनाई...

Fatehpur -अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन ने ठानी- रानी अहिल्याबाई की मनाई जायेगी 300वीं जयंती ,राष्ट्रीय उदय पार्टी भी होगी शामिल

Published on

रणनीति बनाते कार्यकर्ता

फतेहपुर जिले में माता अहिल्याबाई की जयंती मनाने को लेकर एक बैठक हुसैनगज विधानसभा क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र पाल के आवास पर आयोजित किया। गया।बैठक की अध्यक्षता राम सूरत गुरु ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में अजय गड़रिया अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजय गड़रिया ने कहा कि माता अहिल्याबाई की 300 वीं 31 मई को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए रणनीति तैयार किया गया है।माता अहिल्याबाई इंदौर की रानी रही और उन्होंने पाल,गड़रिया और बघेल समाज में शिक्षा के क्षेत्र में काम किया तभी आज हमारा समाज हर क्षेत्र में आगे है चाहे वह राजनीति में हो या फिर सरकारी नौकरी में लेकिन आज भी संगठित नही होने से अलग थलग पड़े हुए हैं।इस लिए हम सभी को एक बैनर के नीचे आकर काम करना होगा।उसी के तहत अहिल्या भारत एकता मिशन का गठन किया गया।

अहिल्याबाई की जयंती पर हम सभी समाज के लोगों को निमंत्रण देते है कि कार्यक्रम में आये और जयंती को धूमधाम से मनाए।क्योंकि जब हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती और अन्य महा पुरुषों की जयंती सभी समाज के लोगों के साथ मना सकता है तो फिर माता अहिल्याबाई के जयंती में भी एक साथ आकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

उन्होंने कहा कि जो लोग जातिवाद मानते होंगे वह कार्यक्रम नही आयेगा और जो लोग जातिवाद से दूर होंगे वह जयंती के अवसर पर जरूर आने का काम करेंगे।

राष्ट्र उदय पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर पाल ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता माता अहिल्याबाई के जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए गांव गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण देने का काम अभी शुरू कर दिया है।

बैठक में गुलाब पाल जिला सचिव, राष्ट्र उदय पार्टी के राजा भइया, भरत बघेल,श्यामू पाल,सचिन पाल,रिंकू पाल,,युवराज पाल, शिवम पाल,सुनील पाल,कुंवर बहादुर,अंकुश पाल,विनोद पाल,राम शंकर पाल सहित तमाम संगठन के लोग मौजूद रहे।

👁 3.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...