

फतेहपुर – जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी धवल जायसवाल ने एक उप निरीक्षक रमेश चन्द्र व हेड मुहर्रिर आशीष त्रिपाठी को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। दोनो खागा कोतवाली में तैनात थे। एसपी की इस कार्यवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।







