फतेहपुर।।कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। पहुर गांव में रविवार सुबह एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।मृतक की पहचान बिंदुवासिनी (30) के रूप में हुई है। वह अपने घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान लोहे के कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जब वह परिजनों के बुलाने पर बाहर नहीं निकली, तो अंदर जाकर देखा गया। महिला वहीं गिरी हुई मिली।मृतक महिला के पति अमरनाथ अवस्थी एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके दो छोटे बच्चे 7 वर्षीय नैनू और 5 वर्षीय शिवांश हैं। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। आसपास के मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए हैं। परिजन इस अचानक हुई त्रासदी से सदमे में हैं।









