HomeअपराधFatehpur: गाजीपुर थाने में हंगामा के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Fatehpur: गाजीपुर थाने में हंगामा के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Published on

UP news- फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में थाने के भीतर भारी हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाने में आधा दर्जन से अधिक लोग किसी मामले की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और शिकायतकर्ताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी लाठी-डंडों के साथ कुछ लोगों को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने थाने पहुंचे सभी लोगों पर शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए चालान कर दिया। इससे नाराज पीड़ितों ने थाने की पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में रोष व्याप्त है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

👁 9.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...

फतेहपुर में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

फतेहपुर। होली और रमजान के पवित्र पर्व को देखते हुए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह...

More like this