फतेहपुर-जिले के खागा नगर में विश्व हिंदू परिषद,व्यापार मंडल,बजरंग दल,भाजपा युवा मोर्चा,के द्वारा जुलूस निकाल चौक चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया,पाकिस्तान मुर्दाबाद, खून के बदले खून,जय श्री राम के नारों से गंजा खागा नगर आतंकवाद के विरोध में आगामी 27 अप्रैल दिन रविवार को संपूर्ण खागा नगर का व्यापार बंद रखने का भी व्यापारियों से किया अनुरोध किया गया।
आज खागा नगर में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,व्यापार मंडल,भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जुलूस निकाला गया,जुलूस का समापन चौक चौराहे पर होने के पश्चात पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया,कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण खागा पाकिस्तान मुर्दाबाद,खून का बदला खून,जय श्री राम के नारों से गूंज गया,।इस दौरान प्रमुख रूप से चेयरमैन गीता सिंह,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता प्रमुख शिवस्वरूप विश्वकर्मा,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.अजय गुप्त,नगर अध्यक्ष के के मिश्र,बजरंग दल के जिला सह संयोजक रोहित दीक्षित,भाजपा ऐरायां मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रचारक मनोज त्रिपाठी,मठ मंदिर प्रमुख संदीप तिवारी,महिला शक्ति की सुधा मिश्र,भाजपा युवा मोर्चा जुगेश सिंह, उपाध्यक्ष राहुल मोदनवाल, बबलू मौजूद रहे।








