Homeव्यापारFatehpur-व्यापारियों ने मनाया प्रेरणा दिवस

Fatehpur-व्यापारियों ने मनाया प्रेरणा दिवस

Published on

Fatehpur- राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के दिशनिर्देश से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में विगत 45 वर्षो से  *प्रेरणा दिवस* अनवरतरूप से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय में प्रेरणा दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने और संचालन जिला संरक्षक विनोद गुप्ता जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के जिला प्रभारी श्री संजय गुप्ता जी  उपस्थित रहे।

प्रेरणा दिवस  के बारे में बताते  हुए जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि आज ही के दिन 1979 में लखनऊ के अमीनाबाद बाजार में सेल टैक्स विभाग के उत्पीड़न और  छापेमारी के विरोध में आंदोलन कर रहे व्यापारियों के समर्थन में हरिश्चंद्र अग्रवाल ने आवाज़ उठाई थी और पुलिस की गोली से शहीद हो गए थे।
जिला प्रभारी श्री संजय गुप्ता जी एवम जिला संरक्षक श्री विनोद गुप्ता जी ने बताया की शहीद हुए स्व. हरिश्चंद्र अग्रवाल जी के बलिदान दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्व हरिश्चंद्र अग्रवाल जी ने सदैव ही व्यापारी हित और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ी है और अपने जीवन के अंत समय तक व्यापारी हितो के लिए अपने प्राणों को न्योछावर तक कर दिया। व्यापारी छोटा हो या बड़ा,उसका कोई धर्म, जाति या स्तर नहीं होता,व्यापारी केवल व्यापारी ही होता है।
बड़े व्यापारियों को तो सभी सम्मानित करते है,आज दिन है उन व्यापारियों को सम्मानित करने का,जो अनवरतरूप समाज की सेवा बहुत ही कड़े परिश्रम से करते चले आए है।
इसी क्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 5 व्यापारियों को पटका और माला पहनाकर सम्मानित भी किया ।
  कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह जौहरी, मो आसिफ एड,उमेश मौर्य एड,राधेश्याम हयारण,अमित सोनी, धीरज बाल्मिकी, हिमांशू श्रीवास्तव, दीपू सिंह, गुड्डू मोदनवाल, प्रिंस गुप्ता, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, मुकीम अहमद, विनोद सिंह चंदेल, शिवकुमार गुप्ता,प्रकाश गुप्ता बृजेंद्र यादव एड,राजेश गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव एड,यासीन वारसी, आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

👁 18.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this