Homeराज्यउत्तर प्रदेशIAS Divya Mittal News: क्या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी IAS...

IAS Divya Mittal News: क्या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी IAS दिव्या मित्तल, अजय राय ने दे दिया बड़ा बयान

Published on

यूपी कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के 13 साल की सेवा के बाद दिए गए इस्तीफे ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। उनके इस्तीफे के बाद से ही उनके राजनीति में आने और चुनाव लड़ने के कयास तेज हो गए हैं। इस बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने दिव्या मित्तल की जमकर तारीफ की है और चुनाव लड़ने की स्थिति में उन्हें कांग्रेस की तरफ से टिकट देने पर विचार करने की बड़ी बात कह दी है।

दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने पर बोले अजय राय

प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब अजय राय से पूछा गया कि क्या दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस उन्हें टिकट देगी? इस पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति समाज में अच्छा काम करना चाहता है और चुनाव लड़ना चाहेगा पार्टी निश्चित तौर पर उस पर विचार करेगी। दिव्या मित्तल की राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलों पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन देश में जो भी अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं वे राहुल गांधी से जुड़ रहे हैं।

योगी सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले अजय राय ने दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर अधिकारियों के सम्मान और उनके स्वतंत्र रूप से काम करने की रक्षा करने की मांग की थी। अजय राय ने दिव्या मित्तल को एक बेहद ईमानदार अधिकारी बताया। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अब तक 13 IAS और 7 IPS अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं या VRS ले चुके हैं जो उत्तर प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

13 साल बाद दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर अपनी 13 साल की यात्रा को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने बताया था कि IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई करने के बाद उन्हें लंदन में शानदार नौकरी मिली थी। लेकिन देश के लिए कुछ करने की चाहत में वह भारत लौटीं और IAS बनीं। दिव्या मित्तल ने कहा कि भले ही आज पद छूट गया है लेकिन देश की मिट्टी से मिला सपना और वह स्पर्श कभी नहीं छूटेगा। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे अपनी प्राथमिकताओं, रुचियों और परिवार को ध्यान में रखने की बात कही है।

👁 16.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

भाजपा संगठन में बदलाव भाजपा असोथर मंडल अध्यक्ष बने राघवेन्द्र सिंह, कार्यकर्ताओं में खुशी

असोथर फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए असोथर मंडल...

तेज बारिश से असोथर, सरकंडी और जरौली में 16 घर गिरे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा कई घरों में भरा पानी, पीड़ित परिवारों...

असोथर/फतेहपुर। कई दिनों से हो रही तेज बारिश ग्रामीण इलाकों के साथ नगर पंचायत...

सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत को बड़ी राहत, 4 साल बाद वापस मिली कुर्क आलीशान कोठी

MP Afzal Ansari and Farhat Ansari Latest News: समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम दर्ज लखनऊ के पॉश डालीबाग इलाके स्थित आवासीय भूखंड और आलीशान कोठी को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश के बाद गाजीपुर और लखनऊ जिला प्रशासन के समन्वय से सीलबंद संपत्ति […]

More like this

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

भाजपा संगठन में बदलाव भाजपा असोथर मंडल अध्यक्ष बने राघवेन्द्र सिंह, कार्यकर्ताओं में खुशी

असोथर फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए असोथर मंडल...

तेज बारिश से असोथर, सरकंडी और जरौली में 16 घर गिरे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा कई घरों में भरा पानी, पीड़ित परिवारों...

असोथर/फतेहपुर। कई दिनों से हो रही तेज बारिश ग्रामीण इलाकों के साथ नगर पंचायत...