Homeराज्यउत्तर प्रदेशLucknow: सियासी वार BJP कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर, अखिलेश यादव से...

Lucknow: सियासी वार BJP कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर, अखिलेश यादव से शुभम को लेकर तीखे सवाल

Published on

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक तीखा पोस्टर लगवाया है। जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा वार करते हुए निशाना साधा है।राजधानी में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। भाजपा कार्यालय के सामने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्टर लगाकर उन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया गया है। ये पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने लगाए हैं। पोस्टर में अखिलेश के लिए लिखा गया है कि शर्म करो, दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर जाने पर कहा था। कि मेरा शुभम के परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने बीजेपी को टारगेट करते हुए बयान दिया था। कि हम कहीं जाते हैं तो आरोप लगाए जाते हैं।

पोस्ट में लिखी गई ये बात

पोस्टर में लिखा गया कि खूंखार अपराधी मुख्तार अंसारी की मौत पर संवेदनाएं। लेकिन आतंकी हमले में मारे गए हिन्दू युवक शुभम द्विवेदी के घर जाने में खत्म हो गईं भावनाएं? पोस्टर में यह भी सवाल उठाया गया है- फर्क है साफ शायद! आतंकियों से रिश्ता है खास। हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? पूछता है हिंदू समाज।

सपा की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई

पोस्टर लगने के बाद सियासी पारा गर्म हो गया है। राजनीतिक हल्का में हलचल बढ़ गई है। लेकिन सपा की तरफ से पोस्टर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

👁 7.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this