Homeराज्यउत्तर प्रदेशMLC चुनाव में धांधली के आरोपों पर ओमप्रकाश राजभर का पलटवार, बोले-...

MLC चुनाव में धांधली के आरोपों पर ओमप्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाते हैं अखिलेश यादव

Published on

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव में अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। उनके आरोपों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी है। राजभर ने कहा कि चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव वोट चोरी, धांधली और ईवीएम को लेकर आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर चुनाव के बाद इसी तरह की बातें करते हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को चुनाव में मिले जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और अगली बार ज्यादा तैयारी और मेहनत के साथ चुनाव लड़ना चाहिए।

अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि संजय त्रिपाठी को हराने के लिए मतगणना में गड़बड़ी की गई। अखिलेश ने इस मामले में भाजपा के सहयोगियों और अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संजय त्रिपाठी को हराने की साजिश सबके सामने आ गई है।

भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि संजयन त्रिपाठी को मतगणना में गड़बड़ी करके हराने की वजह सिर्फ यह नहीं है कि वह सपा के उम्मीदवार हैं, बल्कि इसके पीछे ‘हाता नहीं भाता’ मुख्य कारण है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी राजनीति में बहुत नीचे गिर चुकी है। अखिलेश ने दावा किया कि मतगणना में इतनी बड़ी गड़बड़ी के बाद जनता समझ गई है कि भाजपा असल में हर सीट पर हारी है। उन्होंने कहा कि भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं।

संजयन त्रिपाठी के आंसू नहीं भूलेंगे शिक्षक

अखिलेश यादव ने संजयन त्रिपाठी के साथ हुए कथित उत्पीड़न का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसे उनका पूरा समाज देख रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि संजयन त्रिपाठी के आंसू उनके समाज और प्रदेश का कोई भी शिक्षक नहीं भूलेगा। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा में शिक्षकों को अपमान के अलावा कुछ नहीं मिला है। उन्होंने शिक्षकों से चारा इकट्ठा करने तक का काम करवाने की कथित साजिश का भी जिक्र किया।

अखिलेश ने कहा कि शिक्षक इस बात को हमेशा याद रखेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर अपना ‘गुरु संकल्प’ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संजयन त्रिपाठी और उनके समाज के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

👁 3.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह, 500 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

                                                   फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली...

‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक...

न्याय की गुहार लेकर मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, सुंदरकांड पाठ के बीच पुलिस ने बसों से भेजा इको गार्डन

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति...

‘किसी का वोट न छूटे, न दोहराया जाए’, वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश यादव; चुनाव आयोग से की बड़ी...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का...

More like this