रिपोर्ट-अम्बुज उत्तम
फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र के लहुरी सराय–बुढ़वा न्यूरी–जलालपुर मार्ग की जर्जर सड़क पर खबर का असर, दोबारा निर्माण कार्य शुरू
लहुरी सराय से बुढ़वा न्यूरी होते हुए जलालपुर तक जाने वाली लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क को लेकर खबर का असर आखिरकार देखने को मिला। सड़क की खराब स्थिति को उजागर किए जाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और मार्ग के पुनर्निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों और उखड़ी सड़क की वजह से आवागमन बेहद कठिन हो गया था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बार सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए, ताकि लंबे समय तक लोगों को सुविधा मिल सके।
इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी जेई देव कुमार आर्य ने बताया कि ख़राब रोड को दोबारा बनाया जा रहा है।








