
फतेहपुर (ब्रेकिंग):
जनपद फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित चौकी चौराहे की एक चाय की दुकान अचानक चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस दुकान पर रुककर चाय पी थी और उसकी तारीफ भी की थी। इसके बाद से ही यह दुकान स्थानीय स्तर पर सुर्खियों में आ गई।
इसी बीच शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अचानक दुकान पर पहुंची और चाय का सैंपल लिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि दुकानदार आर्यन का कहना है कि वह पहली बार इस तरह की सैंपलिंग का सामना कर रहा है, जिससे वह काफी परेशान है।






